बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने सबको झकझोर दिया। महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। शेफाली ने 20 साल के करियर में बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और टीवी पर काम किया। ग्लैमर वर्ल्ड में आने से पहले वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं।
2002 में आए गाने ‘कांटा लगा’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इस गाने के लिए उन्हें सिर्फ 7,000 रुपए मिले थे। लेकिन आज वह करीब 8.5 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गई हैं। टीवी शोज में हिस्सा लेने के लिए वह 10 से 25 लाख रुपए चार्ज करती थीं। इवेंट्स में परफॉर्मेंस से भी लाखों कमाए।
इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स के जरिए भी अच्छी कमाई होती थी। टीवी, एड्स और इवेंट्स के अलावा उन्होंने अपनी बहन के साथ WYN नाम की ट्रेनिंग कंपनी भी शुरू की थी। ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘Hudugaru’ जैसी फिल्मों में काम किया। बिना किसी बड़े सपोर्ट के खुद की मेहनत से इतनी बड़ी सफलता पाई।











