Honda ने भारत में अपनी मशहूर बाइक Honda Unicorn का नया वर्जन लॉन्च किया है, यह नया मॉडल पिछले साल के आखिर में बाजार में आया था इसमें कई नए फीचर्स डाले गए हैं ताकि यह दूसरी बाइक्स के मुकाबले में टक्कर दे सके
Honda Unicorn बाजार में पिछले 20 साल से है लेकिन इतने सालों में कंपनी ने इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया था अब नए मॉडल में कुछ खास बदलाव किए गए हैं चलिए जानते हैं कि इसकी कीमत कितनी है और इसमें क्या-क्या नया दिया गया है।
Honda Unicorn में क्या-क्या फीचर्स हैं
इस बाइक में अब एक नया डिजिटल मीटर दिया गया है, यह मीटर पूरी तरह डिजिटल है और इसमें सभी जानकारी अच्छे से दिखती है, साथ ही बाइक में नए एलईडी हेडलाइट्स भी दी गई हैं, इसमें एक सर्विस रिमाइंडर भी है जो आपको बाइक की सर्विस का समय याद दिलाएगा

बाइक में एक USB Type C पोर्ट भी लगा है। इस पोर्ट से आप 15 वाट की स्पीड से अपना मोबाइल चार्ज कर सकते है, इसके अलावा बाइक में गियर पोजिशन इंडिकेटर और ईको इंडिकेटर भी दिया गया है, ईको इंडिकेटर आपको बताएगा कि आप कम पेट्रोल खर्च करके चल रहे हैं या नहीं
बाइक की पावर और माइलेज कितना है
इस बाइक में 163 cc का इंजन लगा है, यह इंजन पेट्रोल से चलता है और इसमें फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है, यह इंजन 13 bhp पावर देता है साथ ही यह 14.6 Nmका टॉर्क भी बनाता है। बाइक में 5-स्पीड गियर Box दिया गया है
बाइक में एक खास सिस्टम OBD2 भी दिया गया है, यह सिस्टम बाइक से निकलने वाले धुएँ को कम करता है, इससे पर्यावरण को कम नुकसान होता है, होंडा के मुताबिक यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 60 किलोमीटर चलती है, बाइक का पेट्रोल टैंक 13 लीटर का है,एक बार पूरा पेट्रोल भरने पर यह करीब 780 किलोमीटर तक चल सकती है
नए Honda Unicorn की कीमत कितनी है
मुंबई में इस बाइक की ऑन रोड कीमत 1.34 लाख रुपये से शुरू होती है. इसका टॉप वेरिएंट 1.45 लाख रुपये तक का है, बाइक तीन रंगों में आती है इसमें मैटे एक्सिस ग्रे मैटेलिक, पर्ल इग्नीयस ब्लैक और रेडिएंट रेड मैटेलिक कलर है
नए फीचर्स और अच्छे माइलेज के साथ Honda Unicorn शहर में चलाने के लिए एक बेहतरीन बाइक है, अगर आप एक भरोसेमंद और कम खर्चे में चलने वाली बाइक चाहते हैं तो यह आपके लिए सही रहेगी,













