सिर्फ ₹1.94 लाख में भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक! देखें Matter Aera की शानदार फीचर्स और 172km रेंज

On: July 4, 2025 5:27 PM
Follow Us:
सिर्फ ₹1.94 लाख में भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक! देखें Matter Aera की शानदार फीचर्स और 172km रेंज
---Advertisement---

अहमदाबाद स्थित स्टार्टअप मैटर (Matter) ने भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Matter Aera बाजार में उतार दी है यह बाइक इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में क्रांति लाने का दावा करती है कंपनी के अनुसार, एक बार पूरी चार्ज करने पर यह 172 किलोमीटर तक चल सकती है फिलहाल इसकी बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।

एक्‍स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹1.94 लाख रखी गई है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी बनाती है। खरीदारों को 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी मिलेगी। यह ऑफर बाइक को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाता है

बाइक की स्पोर्टी डिजाइन युवाओं को खासा आकर्षित करेगी। इसमें 7 इंच का स्मार्ट टचस्क्रीन दिया गया है, जो नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और राइडिंग स्टैटिस्टिक्स दिखाता है। ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट की सुविधा से बाइक का सॉफ्टवेयर हमेशा अप टू डेट रहेगा।

Source : www.matter.in
Source : www.matter.in

सुरक्षा फीचर्स में ड्यूल चैनल एबीएस, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, और जियो-फेंसिंग शामिल है। की-लैस सिस्टम के जरिए राइडर रिमोट से बाइक को लॉक/अनलॉक कर सकते हैं और रियल टाइम लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।

परफॉर्मेंस के मामले में यह बाइक बेहद तेज ह इसमें लिक्विड-कूल्ड मोटर और 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो 12 अलग-अलग राइडिंग मोड है यह मात्र 2.8 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है IP67 रेटेड बैटरी धूल और पानी से सुरक्षित है और कंपनी का दावा है कि यह महज 25 पैसे प्रति किलोमीटर की लागत से चलती है

Matter Aera की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमें पेट्रोल बाइक की तरह गियर सिस्टम दिया गया है। इससे राइडर्स को पारंपरिक बाइक जैसा अनुभव मिलेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए मैटर का यह कदम बाजार में नया बदलाव ला सकता है। अब देखना होगा कि यह नई टेक्नोलॉजी भारतीय सड़कों पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Jagdish Anjana

मेरा नाम जगदीश चौधरी है और मैं पिछले 3 सालों से न्यूज़ कैटिगरी में ब्लॉग लिख रहा हूं। मुझे सच और सरल भाषा में जानकारी शेयर करना पसंद है। मेरा मकसद है लोगों तक सही खबर को साफ और सीधे अंदाज़ में पहुँचाना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment