सलमान खान की Battle of Galwan का धमाकेदार पोस्टर आर्मी यूनिफॉर्म में दहला रहे, यहां देखें तस्वीर

On: July 5, 2025 4:35 PM
Follow Us:
Battle of Galwan
---Advertisement---

सलमान खान की आखिरी फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अब उनकी नई फिल्म Battle of Galwan का पहला लुक सामने आते ही सनसनी फैल गई है। पोस्टर में सलमान आर्मी ऑफिसर की भूमिका में दिखे हैं। चेहरे पर खून के निशान, आंखों में गुस्सा और हाथ में कंटीले तार वाला डंडा पकड़े वे बेहद जोशीले नजर आ रहे हैं। यह देखकर फैंस में खूब उत्साह है

ये फिल्म किस घटना पर आधारित है

फिल्म 2020 की गलवान घाटी उस घटना पर बनी है, जहां भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई थी पोस्टर पर लिखा संदेश साफ बताता है: समुद्र तल से 15,000 फीट ऊपर, भारत ने अपनी सबसे खूनी जंग लड़ी… बिना एक गोली चलाए असल में, यह घटना तब हुई जब भारतीय सेना ने गलवान में एक पुल बनाना शुरू किया, जिसका चीन ने विरोध किया। इस झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे चीनी सैनिकों के मारे जाने की संख्या विवादित है (कुछ रिपोर्ट्स में 40+ बताई गई)।

कौन-कौन है फिल्म में

सलमान खान के अलावा फिल्म में अंकुर भाटिया और हर्षिल शाह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं खास बात यह है कि सलमान इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर भी हैं डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इस सच्ची घटना को पर्दे पर उतारा है फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह 2026 में रिलीज होगी फैंस पोस्टर देखकर ही अंदाजा लगा रहे हैं कि सलमान इस बार बेहद खतरनाक रोल में नजर आएंगे

Jagdish Anjana

मेरा नाम जगदीश चौधरी है और मैं पिछले 3 सालों से न्यूज़ कैटिगरी में ब्लॉग लिख रहा हूं। मुझे सच और सरल भाषा में जानकारी शेयर करना पसंद है। मेरा मकसद है लोगों तक सही खबर को साफ और सीधे अंदाज़ में पहुँचाना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment