हर महीने की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है, और इस बार 1 अगस्त को कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 33.50 रुपए की कटौती की है।
नई दरें लागू होने के बाद, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1631.50 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसके लिए 1665 रुपए चुकाने पड़ते थे।
अन्य शहरों में कितनी हुई कीमत?
- कोलकाता में अब 19 किलो का सिलेंडर 1769 रुपए का मिलेगा।
- मुंबई में इसकी नई कीमत 1583 रुपए तय की गई है, जो पहले 1616.50 रुपए थी।
- चेन्नई में पहले 1835.50 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 1790 रुपए में उपलब्ध है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें यथावत
14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरेलू यूज़र्स को अभी पुरानी दरों पर ही गैस सिलेंडर मिलते रहेंगे।
लगातार पांचवें महीने सस्ती हुई कमर्शियल गैस
गौरतलब है कि 1 जुलाई 2025 को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपए की कटौती की गई थी। यह लगातार पांचवां महीना है जब कमर्शियल एलपीजी की कीमत घटाई गई है।
इससे पहले:
- अप्रैल में 41 रुपए
- मई में 14.50 रुपए
- जून में 24 रुपए की कटौती की गई थी।
इस फैसले से होटलों, रेस्टोरेंट्स और छोटे व्यापारियों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न विश्वसनीय समाचार स्रोतों और सार्वजनिक रिपोर्ट्स पर आधारित है। कीमतों और आंकड़ों में समय-समय पर बदलाव संभव है, इसलिए किसी भी खरीद या निर्णय से पहले संबंधित कंपनी या अधिकृत डीलर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है और इसका मकसद किसी प्रकार की सलाह देना नहीं है।
Also Read:
Gold Price Today: अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा में 22 जुलाई को सोने के रेट में बढ़ोतरी, जानें ताजा भाव
War 2 में किसे मिले सबसे ज़्यादा पैसे? Jr NTR की फीस सुन उड़ जाएंगे होश, Hrithik भी नहीं पीछे













