Income Tax Portal : Income Tax रिटर्न (ITR) फाइलिंग का सीजन चरम पर है वर्ष 2024-25 के लिए आखिरी तारीख 15 सितंबर 2025 तय है, ऐसे में लाखों यूजर्स ऑनलाइन पोर्टल पर ITR भर रहे हैं लेकिन एक आम समस्या सामने आती है
पासवर्ड भूल जाना अगर आप भी इस परेशानी में फंसे हैं, तो घबराएं नहीं आयकर विभाग ने पासवर्ड रीसेट के कई आसान विकल्प दिए हैं, जिनसे 5 मिनट में अकाउंट एक्सेस वापस मिल सकता है
सबसे तेज़ तरीका है Forgot Password ऑप्शन स्टेप्स सीधे हैं: पहले Income Tax गवर्डॉटइन (incometax.gov.in) पर जाएं लॉगिन पेज पर Forgot Password लिंक क्लिक करें
अपना पैन नंबर डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल चुनें आए ओटीपी से नया पासवर्ड सेट करें। ध्यान रहे, यह तभी काम करेगा जब आपकी कॉन्टैक्ट डिटेल अपडेटेड हों
अगर पैन-आधार लिंक है, तो आसान रास्ता मौजूद है Forgot Password पेज पर आधार ओटीपी विकल्प चुनें आधार से जुड़े नंबर पर ओटीपी आएगा, जिससे आप तुरंत नया पासवर्ड बना सकते हैं वहीं, जो यूजर्स पासवर्ड रीसेट नहीं करना चाहते, वे नेट बैंकिंग या डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) से सीधे लॉगिन कर सकते हैं डीएससी खासतौर पर बिजनेस यूजर्स के लिए उपयोगी है
कई बार रीसेट प्रोसेस फेल हो जाती है ज्यादातर मामलों में कारण होता है रजिस्टर्ड मोबाइल/ईमेल का अपडेट न होना ऐसे में पोर्टल पर Manage Your Account सेक्शन में जाकर अपनी डिटेल्स अपडेट करें साथ ही, पैन-आधार लिंकिंग ज़रूर चेक करें अगर समस्या बनी रहे, तो आयकर हेल्पलाइन 1800-103-0025 या नजदीकी ऑफिस से संपर्क करें













