PM Kisan Yojana से करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद मिलती है। यह पैसा तीन बराबर किस्तों (हर बार 2,000 रुपये) में किसानों के बैंक खाते में आता है। अब तक इस योजना की 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं। पिछले 6 सालों में 3 लाख 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा किसानों को दिया जा चुका है।
किन राज्यों के किसानों को मिला ज्यादा लाभ?
आंकड़े बताते हैं कि BJP शासित राज्यों जैसे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में ज्यादा किसानों को पैसा मिला है। वहीं, विपक्ष शासित राज्यों जैसे पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कम किसानों को लाभ मिला है। इन तीनों बीजेपी राज्यों के करीब 2 करोड़ किसान इस योजना से जुड़े हैं
यूपी, हरियाणा और दिल्ली का क्या है हाल?
सबसे ज्यादा किसान उत्तर प्रदेश में हैं। यहाँ 1.89 करोड़ से ज्यादा किसानों को पैसा मिला। हरियाणा में 14.72 लाख और दिल्ली में 9,454 किसानों ने योजना का फायदा उठाया। ये आंकड़े दिखाते हैं कि उत्तर प्रदेश के किसानों को सबसे ज्यादा मदद मिली
पंजाब और हिमाचल प्रदेश में क्या स्थिति है?
विपक्ष शासित राज्यों में पंजाब के 6.42 लाख और हिमाचल प्रदेश के 7.50 लाख किसानों को ही पैसा मिला। ये संख्या बीजेपी राज्यों के मुकाबले कम है, लेकिन फिर भी लाखों किसानों की मदद हुई है
PM Kisan 20वीं किस्त को लेकर क्या है अपडेट?
किसान अब 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले अंदाजा था कि यह जून में आएगी, लेकिन अभी तक नहीं आई। अब उम्मीद की जा रही है कि जुलाई 2024 में यह किस्त जारी हो सकती है। हालाँकि, सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। किसानों को सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नजर रखनी चाहिए।













