Samsung Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 की बिक्री में 50% उछाल! फीचर्स, प्राइस और कलर वेरिएंट्स जानें

On: August 1, 2025 7:17 AM
Follow Us:
Samsung Galaxy Z Fold 7
---Advertisement---

Samsung ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 को लेकर बड़ी अपडेट दी है। कंपनी का कहना है कि अमेरिका में इन डिवाइसेज़ की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 50% की ग्रोथ दर्ज की गई है। यह आंकड़ा दिखाता है कि अब फोल्डेबल स्मार्टफोन की मांग में धीरे-धीरे तेजी आने लगी है।

Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 की प्री-बुकिंग में बंपर उछा

Samsung ने बताया कि Galaxy Z Fold 7 की प्री-बुकिंग अब तक की सबसे ज़्यादा रही है, खासकर बुक-स्टाइल फोल्डेबल कैटेगरी में। वहीं Z Flip 7 की भी डिमांड पिछली जनरेशन से बेहतर रही है। दोनों नए डिवाइसेज़ की कंबाइन्ड प्री-ऑर्डर बिक्री में 25% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है।

इतना ही नहीं, मोबाइल कैरियर्स के जरिए होने वाली प्री-ऑर्डर सेल्स में 60% की ग्रोथ आई है। खास बात ये रही कि इस बार महिला कस्टमर्स की दिलचस्पी भी काफी बढ़ी है। 2024 में फोल्डेबल फोन्स के लिए महिलाओं की खरीदारी में तेज़ी आई है, जिसे Samsung लगातार ट्रैक कर रहा है।

Galaxy Z Fold 7: पहले से हल्का और पतला

Samsung Galaxy Z Fold 7
Samsung Galaxy Z Fold 7

Samsung का नया Galaxy Z Fold 7 अब तक का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल फोन है।

  • वजन: सिर्फ 215 ग्राम
  • मोटाई (फोल्ड करने पर): 8.9mm
  • मोटाई (खुला हुआ): 4.2mm
  • बाहरी डिस्प्ले: 6.5-इंच Dynamic AMOLED 2X
  • मुख्य डिस्प्ले: 8-इंच Dynamic AMOLED 2X

डिज़ाइन के अलावा इस फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दिया गया है, जो Samsung के खास One UI 8 के साथ आता है। इसमें 16GB तक की RAM दी गई है जो हैवी मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल करती है।

फोन में 4,400mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कलर ऑप्शन्स भी कमाल के

Galaxy Z Fold 7 चार स्टाइलिश कलर वेरिएंट्स में मिलता है:

  • Blue Shadow
  • Silver Shadow
  • Mint
  • Jet Black

फोल्डेबल मार्केट को मिला बूस्ट

Samsung की यह सफलता फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट के लिए एक पॉजिटिव संकेत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple भी अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है, जो संभवतः अगले साल लॉन्च हो सकता है। ऐसे में अगर Samsung का ये फोल्डेबल लाइनअप अच्छा परफॉर्म करता है, तो फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर को लेकर यूज़र्स के बीच नई सोच बन सकती है।

कुल मिलाकर, Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 की मजबूत शुरुआत ये दिखाती है कि फोल्डेबल फोन अब सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट नहीं, बल्कि तेजी से पॉपुलर हो रही स्मार्टफोन कैटेगरी बनते जा रहे हैं।

Vipul Chaudhary

मेरा नाम विपुल चौधरी है और मुझे टेक्नोलॉजी की दुनिया में नई-नई जानकारियां शेयर करना पसंद है। यहां आपको मोबाइल, गैजेट्स और टेक न्यूज़ की आसान और सटीक जानकारी मिलेगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment